फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
सोमवार को रतनपुरा ब्लाक पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बीडीसी सदस्य।
विज्ञापन
रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में राज्य वित्त/मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में धन की बंदरबांट को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगाई, सुनवाई न होने पर सोमवार को प्रदर्शन किया। रतनपुरा ब्लाक मेें निर्वाचित 93 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 55 सदस्य इस प्रदर्शन में शामिल रहे। इसके साथ ही स्टांप पेपर पर सदस्यों ने 12 अप्रैल को होने वाली बैठक को स्थगित कर घोटाले की जांच कराने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन



रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में राज्य  वित्त/मनरेगा के तहत करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों में व्यापक पैमाने पर धन की बंदरबांट करने के मामले मेें क्षेत्र पंचायत सदस्यों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में 93 क्षेत्र पंचायत चुने गए हैं। मंगलवार को 55 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास कार्यों में धन की बंदरबांट करने के मामले की जांच कराए जाने के तहत ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य  वित्त/मनरेगा के तहत करोड़ों की विकास कार्यों में जमकर अनियमितता बरती गई है। शिकायत करने के बाद भी ब्लाक कार्यालय से जिला मुख्यालय तक के आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। विकास कार्यों में हुए गोलमाल की जांच कराई जाए। जब तक जांच नहीं हो जाती है तब तक 12 अप्रैल को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक को स्थगित कर दिया जाए।


अंत में 55 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने स्टांप पेपर पर विकास कार्यों में कराए गए गोलमाल की जांच कराने, ब्लाक प्रमुख रामशरन राम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने, 12 अप्रैल को होने वाली क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक स्थगित करने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। अजीत कुमार धूसिया, अनिल कुमार यादव, राम अवतार राम, हंसराज राजभर, नियाज  अहमद, ममता, स्वाती गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें