मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। पूर्व नौकरशाह और एमएलसी अरविंद शर्मा ने जनपद को विकास की एक और सौगात दिया है । एमएलसी शर्मा के प्रस्ताव पर मऊ आजमगढ़ मुख्य मार्ग के बड़ागांव से रानीपुर ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण और इसके सुंदरीकरण के लिए राज्य सरकार ने 1 करोड़ 20 लाख 65 हजार रुपए की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके निर्माण के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
विधान परिषद सदस्य और जनपद निवासी अरविंद शर्मा के सौजन्य से मऊ जनपद में आवागमन की सुविधा मे विकास की एक और कड़ी जुड़ गई है। अपने गांव काझाखुर्द को रानीपुर ब्लाक मुख्यालय के खानपुर और मऊ आजमगढ़ मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली 2.4 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और इसके सुंदरीकरण की मांग को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने 1 करोड़ 20 लाख 65 हजार की मंजूरी देते हुए 60.32 लाख रुपये जारी भी कर दिया है।
इस बारे में एमएलसी शर्मा के प्रतिनिधि अरुण कुमार ने बताया कि उक्त मार्ग काफी संकरा है। इस सड़क पर एक साथ दो बड़े वाहनों का आवागमन काफी मुश्किल होता है। समस्या को देखते हुए माननीय विधान परिषद सदस्य ने उक्त सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन में पत्र भेजा था। उक्त के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अनु सचिव द्वारा कार्य व धन मंजूरी का पत्र जारी कर दिया गया है। बताया कि जल्द ही इसके चौड़ीकरण की कार्यवाई शुरू हो जाएगी।
कहा कि इसके अतिरिक्त जल्द ही जनपद में शुद्ध पेयजल के लिए सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार गॉवो में ओवर हेड टैंक का निर्माण की कार्यवाई भी जल्द शुरू होने वाली है। उक्त सड़क के चौड़ीकरण की मंजूरी की सूचना पर गॉव के शैलेन्द्र राय, तारकेश्वर राय, अरविंद रॉय, विनोद यादव, मंगरु राम, अनिल राय, मिंटू राय आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए विधान परिषद सदस्य को धन्यवाद दिया है।