फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: परिचालक भर्ती में 25 तक आवेदन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला संविदा परिचालक भर्ती में सीसीसी का सर्टिफिकेट अनिवार्य कर देने से आवेदन कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि परिवहन निगम ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी है। आरएम मनोज कुमार वाजपेई ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन आरएम कार्यालय आजमगढ़ में जमा कर सकते हैं। आवेदकों के अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके बाद मेरिट तैयार होगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम में परिचालकों की कमी से सभी बसों का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। कम दूरी की बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम ने महिला संविदा परिचालकों की भर्ती शुरू की है। इंटरमीडिएट पास और ट्रिपल सी (सीसीसी) सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है। आजमगढ़ परिक्षेत्र के डिपो में 200 महिला संविदा परिचालकों की भर्ती के लिए बीते 11 अप्रैल को आजमगढ़ सिविल लाइन डिपो कार्यालय पर रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। अब तक 150 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें