आदर्श नगर पंचायत घोसी द्वारा किया जा रहा फागिंग
घोसी नगर पंचायत घोसी में बृहस्पतिवार की रात्रि नगर क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए फॉगिंग कराई गई। नगर पंचायत की टीम ने कस्बा खास, बड़ागांव, करीमुद्दीनपुर, मझवारा मोड़, मदापुर समसपुर सहित अन्य मुहल्लों में फॉगिंग मशीन के माध्यम से नालियों और जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया।
चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आदर्श नगर पंचायत की तरफ से नियमित रूप से फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है ताकि नागरिकों को इन बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।
अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। यदि किसी स्थान पर जलभराव या गंदगी दिखाई दे तो इसकी सूचना नगर पंचायत को दें। इस अवसर पर विमलेश कुमार, रामाकांत चौहान, शादाब, अनिल कुमार, शैलेश कुमार, सुजीत कुमार, अरशद अंसारी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।