फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विवाहिता की मौत के बाद ससुराल व मायके पक्ष में नोकझोंक

विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके में बवाल, अंतिम संस्कार से पहले ससुराल व मायके पक्ष में नो
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के कमधेनवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को मायके में जमकर हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पहुंचने पर ससुराल पक्ष के कुछ लोगों के आने से दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन

पुलिस व स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। थाना क्षेत्र के कमधेनवा निवासी अमरजीत की पत्नी सरिता (30) की गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
घटना के समय घर में मौजूद बच्चे ने मां को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव लेने नहीं पहुंचे, जिसके बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग थाना क्षेत्र के कमरौली गांव स्थित अपने घर शव लेकर आ गए। शुक्रवार को जब शव मायके में रखा था, तभी मृतका के पति के दादा घुरा तथा कुछ महिलाएं वहां पहुंच गईं।
इस दौरान मृतका की मां बिंदु देवी से उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। शोकाकुल परिजनों के बीच स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।
स्थिति बिगड़ती देख नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। विवाद की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए शव का अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था कराई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें