फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चार केंद्रों पर होगा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने में 14 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेजी से चल रही है। जिले में बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार माध्यमिक विद्यालयों का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है।
विज्ञापन

बोर्ड से मंजूरी के बाद इन विद्यालयों पर मूल्यांकन केंद्र की जरूरतों को पूरा कराया जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त होगी, लेकिन बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेजी से चल रही है।
परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाएं आने लगेंगी। उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर सीधे पहुंचेंगी। विभाग की तरफ से नगर के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, नेहरु इंटर कॉलेज रतनपुरा, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना को उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद तैयारी की प्रक्रिया शुरू होगी। मूल्यांकन केंद्र पर पेयजल, शौचालय आदि के प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा सभी कमरों में बिजली, पंखा, बेंच, मेज आदि की व्यवस्था होगी।
बोर्ड की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। इसकी रिकार्डिंग की जांच जरूरत पड़ने पर अधिकारी करेंगे।
परीक्षक के एक बार विद्यालय में प्रवेश करने के बाद उसे मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के बाद ही बाहर जाने दिया जाएगा। किसी बाहरी व्यक्ति काे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार माध्यमिक विद्यालयों का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड से दिशा निर्देश मिलने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें