फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गईं उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में 12 दिन ही शेष हैं, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार की शाम संकलन केंद्र पर बोर्ड प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं की खेप पहुंची।
विज्ञापन

2.80 लाख बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं और सभी प्रश्न पत्रों के बंडलों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। इसकी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। कंट्रोल रूम से भी निगरानी रखी जाएगी। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
शुक्रवार से उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण शुरू होगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस वर्ष नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड से आए बोर्ड प्रश्नपत्रों हाईस्कूल की 1.50 लाख और इंटरमीडिएट की 1.30 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की खेप को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया।
इसकी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। यहां 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में परीक्षा केंद्रों को प्रश्नपत्र भेजा जाएगा।
जिलास्तरीय और बोर्ड के कंट्रोल रूम से स्ट्रांग रूम की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। इसके लिए तीन शिफ्ट में कर्मचारियोें की भी तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि कंट्रोल रूम से स्ट्रांग रूम की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें