फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंजुमनों ने कर्बला के शहीदों को किया याद

विज्ञापन
घोसी के शिया मोहल्ला में 72 ताबूत के अवसर पर मातम करते शिया समुदाय के लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय नगर के बड़ागांव शिया मुहल्ले में शुक्रवार को कर्बला के 72 शहीदों की याद में 72 ताबूत निकाले गए। शिया समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन और उनके परिवार की शहादत को याद किया।
विज्ञापन

अंजुमनों ने नौहाख्वानी एवं सीनाज़नी कर पूर्वजों को याद कर मातम मनाया। अंजुमनों के नौहा पढ़ने के दौरान मौलाना मुजाहिर हुसैन एवं मौलाना सैय्यद अली फकीरी ने अपनी तकरीर में बताया कि कर्बला में ईमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ कुर्बानी देकर इंसानियत को बचाया है। यज़ीद मेरे नाना रसूले खुदा के दिन को तुम बर्बाद नहीं कर सकते चाहे मुझे और मेरे साथियों का कत्ल करवा दो। उसी की याद में नगर के बड़ागांव में 72 ताबूत का मातम मनाया गया। इस दौरान 72 ताबूत की पहचान ज़ीशान हैदर ने एक-एक कर सभी के नामों से साथ इमाम हुसैन उनके साथियों का तआरूफ कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अलमदार हुसैन, फैज शब्बर, अली मुर्तज़ा, जहीर अब्बास, गुलाम अब्बास, सिंबर, नूर मुहम्मद, शफकत तकी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें