फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर घरों-मंदिरों पूजे गए अंजनीनंदन

विज्ञापन
नुमान जयंती पर नगर के बालनिकेतन स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ करते भक्तगण।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई हनुमान जी का जन्मोत्सव
विज्ञापन

विभिन्न आयोजन के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ।नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को हनुमानजी की जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हनुमान मंदिरों पर विशेष साज-सज्जा के साथ पूजा-पाठ सहित धार्मिक अनुष्ठान किए गए। नगर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

नगर के हरिकेशपुरा, हट्ठीमदारी, आजमगढ़ मोड़, सहादतपुरा, बाल निकेतन, बढ़ु़आगोदाम सहित जिले के विभिन्न इलाकों के हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ किया गया। फूलों से बजरंग बली का शृंगार किया गया। नगर के ढेकुलियाघाट स्थित त्रिदेव धाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कई जगह हनुमान जी को चना और गुड़ का प्रसाद चढ़ाया और कई जगहों पर महाआरती का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की। नगर के रेलवे क्रासिंग बाल निकेतन स्थित हनुमानगढी स्थित मंदिर पर सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। दोहरीघाट: कस्बे के रामघाट पर स्थित हनुमान मंदिर समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें