फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध आक्रोशित लोग उतर सड़क पर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। नगर के बड़ागांव पूर्वी मोहल्ला में रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी के नेतृत्व में लोगों ने अवैध शराब के विरूद्ध धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।वहीं आबकारी व पुलिस की टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के यहां छापेमारी कर कई का चालान किया। एक महिला को 90 लीटर अवैध शराब व केमिकल के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओ में चालान कर दिया।
विज्ञापन

नगर के बड़ागांव पूर्वी मोहल्ले में अवैध शराब के धंधे से परेशान लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी, जीतू मद्धेशिया, शेरू सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उधर, आबकारी व पुलिस टीम ने आबकारी इंस्पेक्टर सुशील मौर्य व उपनिरीक्षक प्रताप नारायन यादव, महिला सिपाही के साथ बड़ागांव पूर्वी मोहल्ला में कई स्थानों पर छापेमारी किया।
इस क्रम में टीम ने संगीता पत्नी राजेश सोनकर को तीन जरकिनों में रखे 90 लीटर अपमिश्रित अवैध शराब के साथ 10 केजी के लगभग यूरिया, नौशादर आदि के साथ गिरफ्तार कर अवैध व अपमिश्रित शराब की धाराओ में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वही शराब बेंच रही दो महिलाएं और वहां बैठकर शराब पी रहे लोग भागने में सफल रहे। इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर सुशील मौर्य ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस के साथ अभियान के तहत कार्रवाई हो रही है। बड़ी मात्रा में लहन नष्ट करने के साथ अवैध शराब के साथ चालान कर दिया गया। जन सहयोग मिले तो इस पर प्रभावी कार्यवाही हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें