फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कब्जा हटवाने से नाराज पड़ोसियों ने किया लहूलुहान, एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय गांव में नवीन परती भूमि से हाईकोर्ट के आदेश पर कब्जा हटवाए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया है। राजस्व टीम ने नौ जुलाई को जेसीबी से कब्जा हटवाया था। तब से 21 नवंबर तक पुलिस ने शिकायतकर्ता का ही पांच बार चालान कर दिया। पीड़ित कमरदेई देवी ने 24 नवंबर को जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पत्र में बताया कि 21 नवंबर की सुबह 7:30 बजे जमीन के विवाद को लेकर पड़ोस के कुछ लोग लाठी, डंडा और ईंट पत्थर लेकर घर में घुस गए। बहु अनुपमा और बेटे बबलू यादव को मारपीट कर लहूलुहान कर दिए। बचाने पहुंची तो उन्हें पीटा। ये पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी होने पर पड़ोसियों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। घोसी कोतवाली में बेटे के साथ गई तो उल्टा उन्हीं का चालान कर दिया गया।
बबलू यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नवीन परती भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। बीते नौ जुलाई को राजस्व टीम ने सीमांकन कर अतिक्रमण हटवाते हुए दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। घोसी सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में दो पक्षों ने झगड़ा किया था। दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें