फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: परिजन की डांट से नाराज होकर घर से भागे तीन नाबालिग, सर्विलांस से मिली लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को तीन गुमशुदा नाबालिगों को 4 घंटे के अंदर दुर्जेपुर गांव के पास ईंट भट्ठे के पास से रात्रि में 2 बजे सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गांव के ही एक नाबालिग लड़की और पड़ोस के गांव का एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग लड़का उसके घर किसी काम से आए थे। तीनों नाबालिग करीब पांच बजे उसके घर से पड़ाेस के गांव जाने के लिए निकले थे। लेकिन देर रात करीब दस बजे तक अपने गांव नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने जानकारी दी। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी फोन के माध्यम से एसपी इलामारन जी को दी। बताया कि एक नाबालिग के पास मोबाइल भी है। जिसे तत्काल सर्विलांस पर लगाया गया। सर्विलांस टीम ने रात करीब 8:21 बजे मोबाइल का लोकेशन दूर्जेपुर गांव बताया। लेकिन मोबाइल बंद था। एसपी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक रानीपुर व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस की दो टीमें नाबालिग की खोजबीन में लग गई। देर रात करीब दो बजे तीनों नाबालिग को दुर्जेपुर गांव के पास ईंट भट्ठे के पास बने टीन शेड से बरामद किया। तीनों ने बताया घर से डांट फटकार की वजह से घर से निकल गए थे। पुलिस ने तीनों के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया।
परिजन की डांट से नाराज होकर पहले तीनों काम के लिए एक व्यक्ति के घर गए थे। जिसके बाद तीनों के गुम होने की जानकारी मिली। सर्विलांस और पुलिस की मदद से तीनों को बरामद कर परिजन का सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव सिंह, थाना प्रभारी रानीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें