फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ के अनंत सिंह ने 7,077 मीटर ऊंची माउंट कुन पर फहराया तिरंगा

विज्ञापन
मऊ के अनंत सिंह ने माउंट कुन की चोटी पर लहराया तिरंगा। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के बरसवां गांव निवासी पर्वतारोही एवं प्रशिक्षक अनंत सिंह ने लद्दाख की 7,077 मीटर ऊंची माउंट कुन चोटी पर तिरंगा फहराकर मऊ ही नहीं, पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने 22 अगस्त को 13 सदस्यीय जर्मन पर्वतारोहण दल के साथ इस चुनौतीपूर्ण अभियान को पूरा किया। दल के नौ सदस्य सफलतापूर्वक चोटी के शिखर तक पहुंचे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान अनंत को अत्यधिक ठंड, तेज हवाओं, कम ऑक्सीजन और कठिन बर्फीली चढ़ाई जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। क्रैम्पॉन और रस्सियों की मदद से उन्होंने कठिन रास्ते को पार करते हुए माउंट कुन के शिखर को छुआ और वहां तिरंगा फहराया। खास बात यह रही कि शिखर पर पहुंचने के बाद वह उसी दिन सुरक्षित बेस कैंप लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें