फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मिहला सफाईकर्मियों ने ऊर्जा मंत्री को बांधी राखी, मिला हर मदद का भरोसा

विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के हाथ में राखी बांध
विज्ञापन
मऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को नगरपालिका के कम्युनिटी हॉल में आत्मीय माहौल देखने को मिला। स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता और विश्वास को अभिव्यक्त किया। स्वच्छताकर्मी बहनों ने मंत्री के प्रति स्नेह जताते हुए उनके सहयोग और संरक्षण के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन

मंत्री एके शर्मा ने सभी स्वच्छताकर्मी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छताकर्मी बहनें और भाई अपने परिश्रम एवं समर्पण से शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके श्रम और सेवाभाव का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मंत्री ने स्वच्छताकर्मी महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में वह उनके साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छताकर्मियों की मेहनत से ही शहर स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर बनते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ एवं सुंदर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को धरातल पर साकार करने में स्वच्छताकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंत्री ने स्वच्छताकर्मी बहनों की सेवा और समर्पण को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सभी के सुख, समृद्धि, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें