फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मंडी परिसर में वृद्धा की हत्या, सिर पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर नवीन सब्जी मंडी में शुक्रवार को एक महिला का शव नीलामी चबूतरा नंबर दो पर मिला। मरने से पहले महिला का हत्यारों के साथ संघर्ष होने से उसके सिर पर चोट के निशान के साथ उसके होंठ भी फंटे थे। हत्या की सूचना पर एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और फाॅरेसिंक टीम के साथ जांच की। शहर कोतवाली पुलिस ने मृतका के नाती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान कौशल्य देवी 65 निवासी महुवाबारी के रूप में हुई। कौशल्या देवी के बेटे रामजीत के अनुसार उसकी मां काफी समय से कृषि मंडी में रहकर रखवाली करती थी। व्यापारी पैसा देते थे उससे वह गुजारा करती थी। बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे कौशल्या देवी अपने घर में सब्जी मंडी गई थी।
उनका नाती रवि किशन राजभर रात नौ बजे दादी के लिए खाना लेकर गया था, जहां वह खाना खा कर शो गई। शुक्रवार की सुबह लोगों ने बताया कि उनकी मौत हो गई है। शुक्रवार की सुबह कौशल्य देवी नीलामी चबूतरा नंबर दो पर मृत मिली। सूचना मिलने पर एसपी इलामारन जी, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय और शहर कोतवाल अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक का पति भी सब्जी मंडी में रखवाली करता था। जिसकी आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके बाद कौशल्या देवी सब्जी मंडी में जाकर व्यापारियों के सामानों की रखवाली करती थीं। मृतक महिला के दो लड़के थे जिसमें सर्वजीत की मौत हो चुकी है। रामजीत राजभर भी सब्जी मंडी में पल्लेदारी करता है।
सिर में चोट के निशान
मऊ। कौशल्या देवी के सिर में गंभीर चोट से गुरमा निकला होना मिला। इतना ही नहीं शरीर में चोट के अन्य निशान भी हैं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि महिला की हत्या हुई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह हत्या किस वजह से हुई। क्योंकि कोई चोरी को अंजाम नहीं दिया गया है। उधर इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
तीन गार्ड, हर दो घंटे पर गश्त फिर भी हत्या
मंडी सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीन गार्ड की तैनाती है। जो हर दो घंटे पर मंडी परिसर में राउंड करते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात बारिश के चलते यह तीनों राउंड नहीं करने गए थे। बताया कि आठ सीसीटीवी कैमरे मंडी समिति ने लगाया है।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। - इलामारन जी, एसपी मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें