क्षेत्र के सिकडीकोल में शनिवार की देर शाम एक मुर्गी फार्म में कनेक्शन जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से निजी बिजली कर्मी झुलस गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मधुबन थाना क्षेत्र के सदोपुर गांव निवासी अमित गोंड(24) निजी बिजली कर्मी के रुप में काम करता था। रविवार को वह थाना क्षेत्र के सिकड़ीकोल गा के एक मुर्गी फार्म में मोटर की वायरिंग कर रहा था। इसी दौरान कनेक्शन जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गया। लोग उसे आनन-फानन मेंसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था। परिवार की मुख्य जिम्मेदारी अमित के ही कंधों पर थी। वह अपने छोटे भाइयों की पढ़ाई का खर्च उठाता था। पिता खेती करते हैं और बड़े भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अमित ने कम उम्र में ही वायरिंग का काम शुरू कर दिया था। उनकी अभी शादी भी नहीं हुई थी।इस मामले मधुबन थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, करंट से युवक की मौत हुई है।