फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नाली व आरसीसी सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
घोसी नगर के कस्बा खास में आरसीसी सड़क निर्माण के लिए गिट्टी की जगह डाला का रहा ईंट के टुकड़े।सं
विज्ञापन
आदर्श नगर पंचायत घोसी के कस्बा खास में निर्माणाधीन नाली और आरसीसी सड़क के कार्य में मानक की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

पंकज गुप्ता, अतुल शर्मा एवं हरिंद्र कुमार का कहना था कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप गिट्टी और गिट्टी के चूर्ण (स्टोन डस्ट) का प्रयोग करने के बजाय ईंट के टुकड़े और राबिश डाली जा रही है।
सड़क की बेस लेयर में ईंट के टुकड़े भर दिए गए हैं और आरसीसी सड़क ढालने के लिए मात्र एक से दो इंच की ही जगह छोड़ी गई है। उन्होंने मांग की कि संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर जांच कराकर मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

इस बाबत नगर पंचायत घोसी के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि शिकायत की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गुणवत्ता के अनुरूप कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें