Mau News: मऊ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां खेल मैदान में शव दफनाने की शिकायत पुलिस से की गई है। वहीं इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में शव को गाड़ने का आरोप जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार गोयल ने लगाया। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सौंपे गए शिकायत पत्र में सदस्य ने आरोप लगाया है कि मऊ मुख्यालय से कोपागंज मार्ग पर स्थित खेल मैदान में दो शवों को संदिग्ध परिस्थितियों में दफनाया गया। बताया कि सात- आठ की संख्या में आए लोग, जिसमें एक महिला भी शामिल थी, उनके द्वारा यहां शवों को गाड़ा गया।
आरोप है कि उक्त स्थान न तो कब्रिस्तान है और न ही वहां दफनाने की कोई वैध व्यवस्था है। इस बाबत एसओ कोपागंज रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।