फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : ब्रांडेड जूते, जींस और टी-शर्ट की जगह पैकेट में रखा घटिया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर कोतवाली क्षेत्र के राघव पट्टी मोहल्ला निवासी राणा प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में दो डिलीवरी बॉय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपितों की पहचान गाजीपुर के यूसुफपुर-मोहम्मदाबाद क्षेत्र निवासी शैलेश कन्नौजिया और सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर निवासी ऋतिक सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने आपस में साजिश कर ऑनलाइन कंपनी के महंगे सामान को बदलकर घटिया सामान पैकेट में रख दिया, जिससे कंपनी ने उसके खाते से 68 हजार रुपये काट लिए।
प्राथमिकी के अनुसार राणा प्रताप सिंह मूल रूप से बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के रजमलपुर नवापुरा के निवासी हैं और राघव पट्टी में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

वह एक ऑनलाइन कंपनी के साथ पार्टनर के तौर पर काम करते हैं और उनकी दुकान से कंपनी के सामान की बिक्री होती है।
आरोप है कि उनके कार्यालय में काम करने वाले डिलीवरी बॉय शैलेश कन्नौजिया और ऋतिक सिंह ने आपस में मिलकर कंपनी के महंगे और ब्रांडेड जूते, जींस और टी-शर्ट बदल दिए।
इनकी जगह पैकेट में घटिया स्तर का सामान रखकर कार्यालय में जमा करा दिया गया। सामान बदले जाने के कारण कंपनी ने राणा प्रताप सिंह के खाते से 68 हजार रुपये की कटौती कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें