सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपते अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद
कलेक्ट्रेट पर शनिवार को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गोंड ने कहा कि गोंड जाति के विरुद्ध अनुचित कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 17 जनपदों में गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में सम्मिलित किया गया है जबकि शेष जनपदों में गोंड जाति को अनुसूचित जाति के रूप में माना गया है उन्होंने कहा कि कहार जाति पिछड़ी जाति में आती है।
गोंड और कहार जाती पूर्णतया भिन्न हैं गोंड जाति को किसी भी परिस्थिति में पिछड़ी जाति में नहीं रखा गया है। इसके बाद भी जनसेवा समाज कल्याण समिति द्वारा फर्जी तरीके से गोंड समाज के जाति प्रमाण पत्रों को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिला महामंत्री केदारनाथ गोंड,पप्पू,रमाकांत, राजेश,अजय गोंड, सुरेश चंद गोंड, राजकुमार,डॉ इंद्रेश गोंड आदि मौजूद।