फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः सुभासपा के स्थापना दिवस में शामिल होंगे अखिलेश यादव, होगी गठबंधन की औपचारिक घोषणा 

Tue, 26 Oct 2021 11:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुभासपा के मंच से ओमप्रकाश राजभर के साथ गठबंधन की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को मऊ के हलधरपुर के पास ढोलवन में सुभासपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाली महापंचायत में शामिल होंगे। इसी आयोजन में सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में सपा से गठबंधन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। ढ़ोलवन में हेलीपैड बना दिया गया है। बगल में महापंचायत के लिए स्थान बनाया गया है। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम अखिलेश यादव वाराणसी से हेलीकाप्टर से चलकर दोपहर साढ़े बारह बजे यहां पहुंचेंगे। तीन बजे वह यहां से आजमगढ़ चले जाएंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल के अनुसार वाराणसी से हेलीकाप्टर से 11.30 बजे चलकर 12.20 बजे ढोलवन आ जाएंगे। यहां पर सुभासपा के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुभासपा के मंच से ओमप्रकाश राजभर के साथ गठबंधन की घोषणा करेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय, एमएलसी उदयवीर सिंह, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि, निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने ढोलवन जाकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें