सिंधी कालोनी के
पास शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर लोगों ने आधार कार्ड बनाने के नाम पर धन उगाही का आरोप लगाया।
इससे मार्ग पर आवागमन घंटों
बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर मौके
पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर जगदंबा सिंह ने समझा बुझाकर मामले को शांत
कराया।
सरकार की ओर से आधार कार्ड बनाने के तहत नगर सहित जिले के
विभिन्न इलाकों में एक दर्जन से अधिक फ्रेंचाइजी को अधिकृत किया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कैंप लगाकर आधार कार्ड नि:शुल्क जारी
किया जाना है। प्रशासनिक अधिकारियों के उदासीनता के चलते फ्रेंचाइजी मनमाने
तरीके से मनमाने तरीके से
शुल्क लेकर आधार कार्ड बना रहे हैं। शिकायत के
बाद भी सुनवाई न होने से क्षुब्ध मोहल्ले के लोगों ने सिंधी कालोनी के पास
पूर्वाह्न लगभग 11.15 बजे चक्काजाम कर दिया। साथ ही सड़क के बीचोबीेच
नारेबाजी करने लगे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सब्सीडी के लिए मार्च
तक आधार कार्ड जमा करना है। लेकिन कार्ड बनाने का कैंप नहीं लगाया जा सका
है। फ्रेंचाइजी लोगों को मनमानी शुल्क लेकर आधार कार्ड बना रहे हैं।
पैसा न
देने वाले लोगों को डांटकर भगा दिया जा रहा है। कहा कि विभागीय अधिकारियों
की मिलीभगत से धंधा चल रहा है। शिकायत के बाद भी मामले की जांच तक नहीं
कराई जा सकी है।
घंटों जाम के चलते आवागमन बाधित रहा। लोगों को परेशानी का
सामना करना पड़ा। सूचना पाकर लगभग ढाई बजे मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी
सदर ने नि:शुल्क कैंप लगवाने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
जाम
करने वालों में सभासद फखरे आलम, मोहम्मद मोइन, अताउल्लाह सभासद, नसीम
अख्तर, महेंद्र मद्धेशिया, अफरोज, सालिम अंसारी, इरशाद आदि शामिल थे।