बीटीसी 2012 बैच के प्रशिक्षुओं ने डायट प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर अब तक प्रयोगात्मक परीक्षा न होने पर नाराजगी जताई।
ज्ञापन
सौंपने वाले आशुतोष सिंह ने कहा कि वर्ष 2012 बैच के बीटीसी प्रशिक्षुओं
का अभी तक न होने से उनके सामने आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित
न होने का संकट खड़ा हो गया है।
कहा कि समय रहते उनकी परीक्षाएं नहीं कराई
गई तो वह शिक्षकों की होने वाली 15000 भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले
पाएंगे। कहा कि सिर्फ प्रयोगात्मक परीक्षा रोक करके जानबूझ कर उनके भविष्य
के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
समय रहते प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं कराई गई
तो बीटीसी प्रशिक्षु आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी डायट
प्रशासन की होगी।
इस दौरान डायट प्राचार्य राजीव रंजन मिश्र ने सभी को
आश्वासन दिया कि प्रयोगात्मक परीक्षा की जल्द ही तिथि घोषित कर उनकी
परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामनयन यादव, ओंकार
यादव, अभय सिंह, जितेंद्र , रामअवतार, प्रिंस जायसवाल, जयप्रकाश आदि
उपस्थित रहे।