घोसी। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने क्षेत्राधिकारी घोसी को प्रार्थना पत्र देकर शारीरिक शोषण करने तथा उन लोगों से बात न करने पर उसके पति को मुकदमे में फंसे की धमकी के मामले में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि उसकी शादी वर्ष 2005 में हुई थी, शादी के बाद उसके गांव के ही अपराधी किस्म के व्यक्ति ने उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। उसे धमकी देकर वर्ष 2009 से 2015 तक उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया। आरोप लगाया कि आरोपी अब कहीं भी मिलने पर उसे आकर मिलने की बात कहते हैं और इनकार करने पर उसके पति को फसाने की धमकी दे रहे हैं। वहीं इस मामले में घोसी के प्रभारी सीओ अभय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, संज्ञान में मामला आते ही जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद