घोसी। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा नगर से मंगलवार की सुबह घर से बाहर शौच करने गया एक किशोर संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसके न मिलने पर बुधवार को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी नगर के कस्बा खास पश्चिम मोहल्ला निवासी कृष्ण मोहन ने बताया कि उसका पंद्रह वर्षीय पुत्र विवेक कुमार निषाद मंगलवार की सुबह सात बजे फोर लेन पर शौच के लिए गया था। लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिलने पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।