फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के बाद ही बाबा का जलाभिषेक

Sun, 02 Aug 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के महीने में किसी भी आतंकी घटना की संभावनाओं के मद्देनजर व अलर्ट को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। उच्चाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि सावन में सभी शिवमंदिरों एवं शिवालयों पर चेकिंग के बाद ही भक्त जलाभिषेक कर पाएंगे।
विज्ञापन



वहीं जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष पेट्रोलिंग होगी। इसके लिए मोबाइल पार्टियों का गठन किया गया है। मोबाइल पार्टियां थाना दोहरीघाट, घोसी, कोपागंज, कोतवाली, दक्षिण टोला सरायलखंसी, हलधरपुर, रानीपुर, मधुबन तथा चिरैयाकोट थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था व कावरियों की सुरक्षा करेंगी।


जनपद में कुल 22 मोबाइल पार्टियों का गठन किया गया है। चेकिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रत्येक शिव मंदिर में दो आरक्षी, दो होमगार्ड व चौकीदार की ड्यूटी लगायी गयी है। शिवमंदिरों और नौसेमर, गरथौली, गौरीशंकर मंदिर, कतुआपुरा पूर्वी, पाती मधुबन, कस्बा मुहम्मदाबाद एवं देवलास आदि पर अलग से पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है। खुफिया विभाग के लोग कांवरियों के वेश में भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपरिहार्य दवाओं के अलावा विभागीय कर्मचारियों का सामान्य अवकाश बंद कर  दिया गया है ताकि अधिक से अधिक पुलिस बल सुरक्षा ड्यूटी हेतु मौजूद रहें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें