फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Sat, 01 Aug 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 सावन माह की शुरूआत के साथ ही भगवान शिव की पूजा का सिलसिला शुरू हो गया है। हर-हर महादेव से शिवालय गूंजते रहे। पहले दिन शनिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित शिव मंदिरों पर कांवरियों ने विधि विधान से जलाभिषेक किया। वहीं विभिन्न इलाकों से कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

सावन माह शुरू होने के मद्देनजर मंदिरों में पहले से ही साफ सफाई और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया था। तड़के से ही शिवभक्तों ने नगर के पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठिया टोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित प्रसिद्घ शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित मंदिर, बालनिकेतन मोड़ शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक कर भगवान शंकर का पूजन अर्चन किया। हर-हर महादेव के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के शिव मंदिरों पर शिवभक्तों ने विधि विधान से भगवान शंकर का पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया। बाबा धाम जाने से पूर्व क्षेत्र के विभिन्न गांवों से वहां आए कावरियों ने कस्बा के गौरीशंकर घाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर दर्शन पूजन किया। बाद में वे मंदिर परिसर से ही एकजुट होकर देवघर को रवाना हुए। मधुबन संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शिवपुर पांती गांव स्थित शिवमंदिर पर तड़के से ही कांवरियों का तांता लगा रहा। जयकारे के बीच भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन अर्चन किया। रतनपुरा  संवाददाता के अनुसार सावन माह के पहले दिन शनिवार को शिव मंदिरों में कांवरियों ने विधि विधान से जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें