मऊ के चिरैयाकोट के सरौदा गाँव में कोरोना से दरोगा की मौत के बाद गाँव के अन्य लोगों की कोरोना की जाँ
- फोटो : MAU
चिरैयाकोट (मऊ)। कोरोना संक्रमण का ग्राफ न केवल बढ़ रहा हैं, बल्कि यह संक्रमण कई लोगों को अपने आगोश में ले रहा हैं।चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरौदा निवासी उपनिरीक्षक की संक्रमण से बीते शनिवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। एसआई के कोरोना संक्रमण से मौत के बाद रविवार को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य की टीम ने सरौदा गांव में दरोगा के परिजनों सहित अन्य लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया। एंटीजेन टेस्ट में मृतक दरोगा की पत्नी तथा उसकी भतीजी संक्रमित मिली।
सात सदस्यीय मेडिकल टीम ने गांव के अन्य 83 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया। वहीं 17 लोगों का सैंपल लेकर बीएचयू भेजा गया। जांच टीम में डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. बी. के. यादव आदि मौजूद रहे।बताते चले कि मृतक दरोगा वाराणसी में कैंट थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात था। बीते 16 अगस्त को उसकी तबियत खराब होने बीएचयू लाया गया था। मृतक दस माह बाद सेवानिवृत्त होने वाला था।