इलाहाबाद में हुए अधिवक्ता हत्याकांड का मामला ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को भी घोसी तहसील मुख्यालय पर प्रतीकात्मक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान गुस्साए वकीलों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशाद अहमद मंत्री दिनेश कुमार ओझा ने कहा
कि इलाहाबाद में हुई अधिवक्ता के हत्या की जितनी निंदा की जाए वह कम ही है। यह हत्या अधिवक्ता की नहीं संविधान व कानून की हत्या है। इसी क्रम में उपाध्यक्ष सैयद अहमदुल्लाह व उप मंत्री रामप्रवेश यादव ने
मांग की कि आरोपी को अविलंब गिरफ्तारी की जाए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। अंत में राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित उपजिलाधिकारी घोसी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राजेश सोनकर,
वीके वर्मा, अरविंद सिंह, राजेंद्र यादव, कालिका दत्त पांडेय, जयप्रकाश यादव, वृजेश राय, अनिल मिश्र, रमेश श्रीवास्तव, उमेश चंद, तारिक जफर आजमी, अशोक चौहान आदि शामिल थे।