मऊ। उपजिलाधिकारी मुहम्हमदाबाद गोहना के विरोध में अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए मंगलवार को घोसी तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उतर आए। अधिवक्ताओं ने सभी न्यायालयों के न्यायिक कार्यो का बहिष्कार करने के तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए मुहम्मदाबाद गोहना में उपजिलाधिकारी के आचरण की निंदा करते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही उनके स्थानांतरण करने की मांग किया।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशाद अहमद के नेतृत्व में प्रात: काल दस बजे उपजिलाधिकारी के कार्यालय एवं न्यायालय के सामने और पूरे तहसील परिसर में नारेबाजी एवं प्रदर्शन करके नेशनल हाइवे तक गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता एसडीएम की तानाशाही का डटकर विरोध करेंगे और उनके विरुद्ध कार्रवार्द होने तक मुहम्मदाबाद गोहना के अधिवक्ताओं के साथ आंदोलन और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष शमशाद अहमद, मंत्री रमेश मौर्या, कालिकादत्त पांडेय, अखिलेश सिंह, विपुल राय, अनिल कुमार मिश्रा, जय प्रकाश यादव, दुर्गेश सिंह, नदीम अख्तर, बीके वर्मा, सुतिक्षण मिश्रा, कैलाशनाथ, राजेंद्र यादव, रमेश श्रीवास्तव, रविंद्रनाथ उपाध्याय, पीसी राय, गोपाल जी वर्मा, रामबदन यादव, एजेड इस्लाम आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।