फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हापुड़ कांड को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिवक्ताओं ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत का भी बहिष्कार किया।
विज्ञापन


सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हसन और महामंत्री हरिद्वार राय ने बताया कि बार काउंसिल के प्रस्ताव पर अधिवक्ता 30 अगस्त से न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर आंदोलनरत हैं। अब तक शासन प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं की मांगे पूरी नहीं की गई। इससे राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया गया है। कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जो भी अधिवक्ता कार्य करते हुआ पाया जाएगा उसकी जांच कर करके उसे बार एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाएगा, तथा बार काउंसिल को सूचित कर उनके पंजीकरण को निरस्त करने की मांग करेगा।
साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जो भी कार्य हुए हैं उसके संबंध में सूचना एकत्र की जाएगी। अगर किसी भी प्रपत्र पर किसी वादकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर मामले का निस्तारण किया हुआ पाया गया तो संबंधित लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्च न्यायालय को पत्र भेजा जाएगा। पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि न्यायालय परिसर में कुछ लोग अधिवक्ता न होते हुए अपने को अधिवक्ता प्रदर्शित कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हसन और महामंत्री हरिद्वार राय के नेतृत्व में कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें