फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन हुआ सुस्त तो हॉट स्पॉट को बना लिया मजाक, हो रही आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जून माह के अंत में शहर क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। इसका परिणाम है कि शहर क्षेत्र में 28 हॉट स्पॉट रन कर रहा। लेकिन चंद ऐसे लोग है, जो हॉट स्पॉट को मजाक बना लिए है। इसका परिणाम है कि लोग बांस बल्ली हटाकर बेरोकटोक हॉट स्पॉट से गुजर रहें है। यह दशा शहर के हर हॉट स्पॉट पर देखने को मिलेेगी। इसके लिए लोग प्रशासन को जिम्मेदार मान रहें है। हालांकि बात करने पर एसडीएम सदर अतुल वत्स ने बताया कि कनटेनमेंट जोन (हॉट स्पॉट) का अनुपालन न करना जुर्म की श्रेणी में आता है। ऐसा करने वालों पर दंड लगाने के साथ उनके विरुद्घ 188 की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मिले 139 मरीजों में अकेले 75 मरीज मऊ शहर से मिले है। मरीजों के मिलने का सिलसिला यही नहीं थम रहा, बीते बृहस्पतिवार को जिलाकारागार में निरुद्घ गैगेस्टर के दो बंदी सहित पांच कोरोना पॉजीटिव मिले। क्षेत्र में लगातार मरीजों के मिलने से बरवक्त शहर में 28 से अधिक हॉट स्पॉट क्षेत्र है। लेकिन शहर के कुछ ऐसे मनबढ़ है जो हॉट स्पॉट को मजाक बना रखे है। जबकि वर्तमान में नगर में कई क्षेत्रों में हॉटस्पॉट तथा कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं।
जहां 14 दिनों तक हॉटस्पॉट क्षेत्र में न कोई जा सकता है न ही कोई बाहर आ जा सकता है। लेकिन कुछ हॉटस्पॉट पर इसे मजाक बनाते हुए इसका उल्लंघन कर आवाजाही बनी हुई है। बताते चले कि जिले में कोरोना का पहला मरीज 19 अप्रैल को कोपागंज में मिला था। इसके बाद मई माह में 27 तो जून माह में 106 मामले आए। इसमें शहर में संक्रमितों की संख्या 75 से अधिक हो चली है। 28 हॉट स्पॉट है, इन हॉट स्पॉट से 14 दिनों तक किसी को न तो बाहर आना है ना ही बाहरी को अंदर जाना है। लेकिन इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा। मुख्यालय पर फातिमा अस्पताल, रौजा, कोतवाली के सामने, धोबिया इमली आदि स्थानों पर हॉट स्पॉट को लोग मजाक बना रखें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें