इस पर सोमवार को बीएसए ने दोनों सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया। बता दें कि अब तक जिले के परिषदीय विद्यालयों में बर्खास्त होने वाले शिक्षकों की संख्या 55 तक पहुंच गई है। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक सहायक अध्यापक धर्मानंद भारती तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात रामलाल यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है।