सीजेआई पर जूता फेंकने वाले अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे
मऊ। दीवानी कचहरी के वकीलों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। सीजेआई पर जूते से हमला करने वाले अधिवक्ता राकेश किशोर के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा कायम कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन में अधिवक्ताओ ने दंडात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मुख्य न्यायमूर्ति बीआर गवई पर राकेश किशोर ने न्यायालय में किए गए जूता से हमला व सोशल मीडिया में इस कृत्य के वायरल होने से उच्चतम न्यायालय की गरिमा धूमिल हुई है। इससे अधिवक्तागण काफी मर्माहत हैं। अपमानित महसूस कर रहे हैं। राकेश किशोर का कृत्य भारतीय लोकतंत्र एवं न्यायपालिका को कलंकित करने वाला है, जिससे जनमानस में काफी जनाक्रोश है। वर्तमान सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने से जनाक्रोश है। लोकतंत्र पर खतरा महसूस हो रहा है। जिससे सामाजिक रूप से इसका दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस दौरान रामरतन निषाद, विक्रांत भारती, क्रांति निषाद, ज्योति रंजन भारती आदि शामिल थे।