फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़कों सहित 303 कार्यों के लिए कार्ययोजना भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मुख्यालय ने जिले की बदहाल सड़कों की सूची तैयार कर प्रस्ताव मांगा था, ताकि बरसात से पहले मरम्मत कार्य कराया जा सके। इसके तहत लोक निर्माण विभाग के दोनों खंडों ने 414 किमी लंबी सड़कों, 10 भवनों, 32 सेतु सहित कुल 303 कार्यों की कार्ययोजना भेजी है। इन कार्यों के लिए कुल 1045.62 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

इस कार्ययोजना की खास बात यह है कि इस बार एक किमी से कम लंबाई वाली सड़कों को सूची से बाहर रखा गया है। नए निर्देशों के अनुसार छोटी सड़कों की मरम्मत या नवनिर्माण अब लोक निर्माण विभाग द्वारा नहीं कराया जाएगा।
मुख्यालय के निर्देश पर पिछले वित्त वर्ष में विधानसभावार तैयार की गई वे परियोजनाएं भी इस कार्ययोजना में शामिल की गई हैं, जो बजट सीमा के कारण स्वीकृत नहीं हो सकी थीं।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड द्वारा तीन सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, सीएमजीएसवाई के तहत 48 ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण, आठ सेतुओं पर कार्य, 29 सड़कों पर सुरक्षा संबंधी कार्य तथा छह भवनों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
वहीं निर्माण खंड द्वारा पांच सड़कों के चौड़ीकरण, सीएमजीएसवाई के तहत 129 और केन विभाग के तहत आठ ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण, 24 सेतुओं पर कार्य, 39 सड़कों पर सुरक्षा संबंधी कार्य तथा 10 भवनों के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है।
इस बार ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोपागंज के भदसा मानोपुर तक पुराने स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने की संभावना जताई जा रही है।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सुदामा प्रसाद ने बताया कि मुख्यालय द्वारा मांगी गई कार्ययोजना भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें