फतहपुर मंडाव। मधुबन तहसील क्षेत्र के फतहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बृहस्पतिवार की सुबह दस बजकर तीस मिनट पर एसीएमओ डा. बीके यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकाल, दवा वितरण कक्ष, एनबीएसयू की जांच की।
कर्मियों को आदेशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले सभी मरीजों का हर प्रकार की जांच और उपचार के साथ दवा दी जाए। कहा कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट के मामले भी मिले हैं। इसलिए सभी को सचेत रहने की जरूरत है। जो भी लक्षण वाले मरीज आ रहे हैं। सभी की एंटीजन और आवश्यक होने पर आरटीपीसीआर से जांच कराई जाए। एडीशनल सीएमओ इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण कक्ष व एनबीएसयू का निरीक्षण किया।
दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता के बारे में फार्मासिस्ट सुभाष राही से जानकारी ली। केयर एप की रिपोर्टिंग को भी परखा। वहीं, नवजात शिशु सघन देखभाल कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उसकी देखभाल करने के स्टाफ नहीं होने पर जल्द उसकी जगह पर किसी की तैनाती की बात कही। इमरजेंसी की निरीक्षण के दौरान चिकित्सक और फार्मासिस्ट से कक्ष में मौजूद दवाओं की सूची को भी देखा। चेताया कि आने वाले मरीज को बाहर से दवा न लिखी जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।