बीएसएस परशुराम सेना के तत्वावधान में विश्व ब्राह्मण दिवस और आचार्य चाणक्य जयंती के अवसर पर सोमवार को स्थानीय कस्बा स्थित गौरीशंकर मंदिर परिसर में कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
बीएसएस परशुराम सेना के तत्वावधान में विश्व ब्राह्मण दिवस और आचार्य चाणक्य जयंती के अवसर पर सोमवार को स्थानीय कस्बा स्थित गौरीशंकर मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि आचार्य चाणक्य भारतीय संस्कृति, ज्ञान और नीति के महान प्रतीक हैं। इसके बाद 11 सौ हनुमान चालीसा पाठ कर सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम के प्रतीक फरसा पूजन तथा आचार्य चाणक्य और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया।
इसके बाद मंदिर परिसर में 11 सौ हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पाठ कर सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। ब्राह्मण समाज हमेशा से राष्ट्र और समाज के उत्थान में अपनी अहम भूमिका निभाता आया है। हमें अपनी परंपराओं और महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी पवन उपाध्याय, ममता पांडेय, मनीषा, रीना, मनोज पांडेय, अरुण पांडेय, अरविंद पांडेय, वाचस्पति उपाध्याय आदि मौजूद रहे।