मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में धरना देने पहुंचे गोंड समाज के लोगों को तहसील के बाहर रोकती प
जिले में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यों के निर्वाचन के लिए तीसरे चरण में बुधवार को मतदान के दूसरे दिन 1025 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके पूर्व पहले दिन मंगलवार को 775 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था।
दो दिन तक चले मतदान मे 2011 अधिवक्ताओं मे 1800 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 10 बजे से शुरु हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। मतदान को लेकर कचहरी परिसर में मतदान स्थल तक सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था।
मतदान को लेकर कचहरी परिसर और बाहर दिनभर भारी गहमागहमी बनी रही। मतदान शांति पूर्ण संपन्न हो जाने पर अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जनार्दन प्रसाद यादव को पीठासीन अधिकारी ने सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया।
333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिसमें 25 सदस्यों का चुनाव होना है। मतदान पूरा हो जाने पर बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह, मधुसूदन त्रिपाठी, अन्नपूर्णा सिंह, विनोद कुमार पांडेय, अरविंद तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह, बजरंग मिश्रा, अन्नू सिंह, सेंट्रल बार के अध्यक्ष शमसुल हसन, महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव आदि ने धन्यवाद ज्ञापित किया।