फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव आते ही पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। अवैध शराब की भट्ठियों पर छापामारी तेज कर दिया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के विरुद्ध क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। पुलिस 240 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया और 8500 लीटर लहन नष्ट किया। पुलिस अवैध शराब भट्ठियों को तोड़कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 4.30 बजे भोर में ग्राम रसूलपुर देवारा के पास से अवैध कच्ची अपमिश्रित देशी शराब का निर्माण करने वाली भट्ठी पर छापा मारा। यहां से मधुबन थाने के रोशनपुर गांव निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार ब्लाडर में करीब 200 लीटर तथा एक जरिकेन मे 240 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने यहां से शराब बनाने के उपकरण भदेली, शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए उसमें मिलाने वाला 500 ग्राम यूरिया, दो किग्रा नमक, 500 ग्राम फिटकरी, 500 ग्राम नौसादर बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान न्यायालय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें