फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सौ किशोर-किशोरियों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के मुखमेलपुर चचाई पाठ स्थित संत कबीर इंटर कॉलेज पर मेडिकल टीम ने कुल 600 किशोर किशोरियों को कोविड से बचाव का टीका लगाया। टीका को लेकर किशोर किशोरियों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

यूनिसेफ के बीएमसी मनोज सोनकर ने बताया कि बीते 3 जनवरी से 15 साल से ऊपर के किशोर किशोरियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर शिक्षक वर्ग का काफी सहयोग मिल रहा है।शिक्षकों ने डोर टू डोर या मोबाइल से संपर्क कर किशोरों के वैक्सीनेशन के बारे में अभिभावकों को जागरूक करते हुए टीका लगाने की अपील किया। शिक्षक दिन किशोर किशोरियों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है उनकी सूची बनाए हैं ताकि सिगरी उनका भी टीकाकरण कराया जा सके । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राजीव कुमार पांडे ने बताया कि मंगलवार को ब्लॉक के हैदर अली सफदर अली हाई स्कूल लीलावती कुशवाहा इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन रामराज राम अवध उच्च माध्यमिक विद्यालय बाबा राम लखन इंटर कॉलेज मोहम्मद शाहनवाज मेमोरियल मुस्लिम इंटर कॉलेज सरस्वती विद्या मंदिर मधुबन मां शारदा बालिका हाई स्कूल सहित 11 केंद्रों पर 395 छात्र छात्राओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें