फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हाईवे पर बेतरतीब गिराई मिट्टी से दुर्घटना, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अछार गांव के पास निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार दो युवक फोरलेन पर गिराई गई मिट्टी में बाइक घुसने से बाइक सवार युवक दूर जा गिरे। एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
विज्ञापन

जियालाल राजभर (26) निवासी बड़ा गांव थाना सरायलखंसी, शिवम यादव (25) निवासी भीटी दोनों शनिवार देर रात 10 बजे बाइक से सवार होकर निमंत्रण करने जा रहे थे। अभी दोनों दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सर्विस लेन से अछार गांव के फोरलेन के पास पहुंचे ही थे कि फोरलेन पर गिराई गई मिट्टी में उनकी बाइक घुस गई। दोनों कुछ दूर जा गिरे, जिसमें जियालाल राजभर गंभीर रूप से और दूसरा युवक शिवम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवम ने जानकारी पुलिस को देते हुए घरवालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने जियालाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें