इंदारा रेलवे स्टेशन पर दोपहर उस समय हलचल मच गई जब लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन के एस 4 कोच के पहिए से अचानक धुआं निकलने लगा। लोको पायलट ने ट्रेन को रूकवाया और आग बुझाई गई।
इंदारा रेलवे जंक्शन पर सोमवार की दोपहर 12:50 बजे पहुंची लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन (14005) में अचानक अफरा तफरी मच गई। ट्रेन की एस-4 कोच के पहिए से अचानक धुआं उठने लगा। रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला। स्टेशन मास्टर कार्यालय के पास मौजूद रेलवे अधिकारी ने लोको पायलट को सूचना देकर ट्रेन को रोकवाया और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाया गया।
विज्ञापन
आग बुझने के बाद जाम हुआ ब्रेक रिलीज किया गया, फिर 17 मिनट बाद ट्रेन वहां से रवाना हुई। इस संबंध में इंदारा रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रभारी जयशंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि घटना के समय वो रेलवे स्टेशन पर नहीं थे। वहां मौजूद टीम ने मामले को संभाल लिया, जिससे कोई घटना नहीं हुई।