फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज में अभाविप इकाई का हुआ गठन

विज्ञापन
रतनपुरा के मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज में अअ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के  इकाई का हुआ ग
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रतनपुरा स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज में कॉलेज इकाई का गठन किया। जिसमें पदाधिकारियों का चयन कर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. पियूष रंजन ने नई इकाई की घोषणा करते हुए अमन गुप्ता को इकाई अध्यक्ष तथा अर्जुन प्रजापति को मंत्री घोषित किया। इकाई के अन्य पदाधिकारियों में अन्नू यादव, हर्षित गुप्ता, विपुल पाल एवं जयंत सिंह को उपाध्यक्ष तथा नितेश गुप्ता, सिंधु यादव, धीरज कुमार एवं आशुतोष गौड़ को सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
अनामिका यादव को विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक, बिट्टू यादव को एसएफएस संयोजक, अन्नू राजभर को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, अन्नपूर्णा यादव को खेलो भारत संयोजक तथा संध्या सिंह को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

वहीं शैलेंद्र राजभर को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कविता गुप्ता, संध्या राजभर, रोशनी यादव, दिव्या भारती एवं सचिन राजभर को दायित्व प्रदान किया गया।
इस दौरान प्रांत मीडिया सह-संयोजक अविनाश गुप्ता ने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना तथा नेतृत्व क्षमता के विकास का सशक्त मंच है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. निर्मला सिंह ने कहा कि कॉलेज इकाई का गठन महाविद्यालय में नई ऊर्जा और नए नेतृत्व के उदय का अवसर है। चुनाव अधिकारी एवं सदर तहसील प्रमुख डॉ. पियूष रंजन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो.पूनम सिंह ,, प्रो.उर्मिलेश सिंह, प्रो.अवनीश कुमार , प्रो.के के यादव,प्रो.सरिता यादव,प्रो.अनामिका सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें