फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक ट्रॉली में 27 ईंटें कम निकलीं, गिनती करने वाले की पिटाई

विज्ञापन
कोपागंज में युवक के साथ मारपीट के बाद थाने पहुंची महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव निवासी संदीप कुमार को मंगलवार को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने गई पत्नी को भी मारा-पीटा। बुधवार को गांव की महिलाओं ने थाने का घेराव किया और करीब आधे घंटे तक सड़क जाम किया।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। संदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे गांव में विश्वनाथ साहनी के दरवाजे पर गए थे। उनके दरवाजे पर ट्रॉली से ईंट आकर रखी थी।
विश्वनाथ साहनी ने ईंट को गिनने के लिए कहा। एक ट्रॉली में आम तौर पर दो हजार ईंटें होती हैं, लेकिन उसमें 27 ईंट कम थी। ईंट कम होने की जानकारी ट्रैक्टर चालक ने फोन पर भठ्ठा संचालक को दी।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ लोग आए और उसे पकड़कर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद जबरन गाड़ी में बैठाकर ईंट-भट्ठे पर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे लोहे की रॉड व डंडों से बुरी तरह पीटा। सूचना मिलने पर उसकी पत्नी पिंकी देवी मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। घटना के बाद गांव की कई महिलाएं पीड़ित के समर्थन में थाने पहुंचीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद महिलाएं वापस गईं। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें