फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्वच्छ पेयजल और लाइब्रेरी के लिए एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की डीसीएसके पीजी कॉलेज इकाई ने मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक अविनाश गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुपात में पेयजल की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिसर में स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की।
ज्ञापन में लंबे समय से बंद लाइब्रेरी को नियमित रूप से खोलने की मांग भी की गई।
संगठन ने कहा कि लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों, संदर्भ पुस्तकों और आवश्यक पाठ्य-सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा अध्ययन कक्ष में छात्रों के बैठने की उचित व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश, पंखे और साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की गई।
विज्ञापन

एबीवीपी ने कॉलेज प्रशासन से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की अपील की। इस अवसर पर विभाग छात्रा संयोजक अनन्या शर्मा, कॉलेज कार्यकारिणी के सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें