मऊ। बीते 36 घंटे से लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से आम जनता की समस्या को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचकर एक्सईएन बिजली विभाग का पुतला दहन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से किए गए इस कार्य से आंदोलित बिजली कर्मचारी और अधिकारी नेता अवाक रह गए।
पुतला दहन करने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वहां जमें रहे और आधे घंटे तक लगातार बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी किए। इससे एकबार मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। साथ ही कुछ कर्मचारी आगे आकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई भी किए। जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी आई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग मुर्दाबाद का नारा लगाया।
विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुधांशु सिंह ने कहा कि बिजली न होने से लोगों को समस्या के साथ प्रत्येक घर में रहने वाला विद्यार्थी ऑनलाइन शिक ्षा से वंचित हो रहा है। जबकि आने वाले अक्टूबर महीने में हाफ इयरली पेपर है, एवं 11 अक्टूबर को यूपीपीएससी का का एग्जाम है। यदि बिजली नहीं रहेगी तो विद्यार्थी कैसे तैयारी कैसा करेगा कैसे पढ़ाई करेगा। इस मौके पर शुभम गुप्ता, आयुष, आनंद, अवनीश, सूरज सार्थक ,एवं नगर मंत्री ओमकार, रितेश, शिवम,वीर प्रताप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।