फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित नेता के अमर्यादित बयान से संगठनों में उबाल, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ क्षत्रिय समाज को जोड़ते हुए अन्य अधिकारियों के विरुद्घ अमर्यादित टिप्पणी करने से लोगों में उबाल दिखा। इस दौरान कथित नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विश्व हिंदू महासंघ के साथ सर्वण एकता मंच और जनसत्ता दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुुंचकर प्रदर्शन किए। इस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी का मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट और डीएम को सौंपे।
विज्ञापन

राजपूत करणीसेना सेना के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किए। साथ ही आरोपी कथित सुभासपा के नेता कमल भारती की गिरफ्तारी की मांग किए। इसीक्रम में राष्ट्रीय सर्वण समाज एकता मंच के कार्यकर्ता संगठन के पूर्वांचल के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कोपागंज थाने के भंवरकोल गांव निवसी कथित सुभासपा नेता कमल भारती को गिरफ्तार करने की मांग किए। इस दौरान मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जनसत्ता दल (लोक तांत्रिक) के कार्यकर्ता रामप्यारे सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे। ज्ञापन में बताया कि कमल भारती जैसे लोगों को समाज का कलंक बताया। बोले ऐसे लोगों को बाहर खुलेआम नहीं घुमना समाज हित में जनहीं है। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ ने मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। संगठनों में आक्रोश देख कलेक्ट्रेट पर पुलिस की तैनाती की गई थी। इस दौरान कोतवाली पुलिस के साथ साथ हलधरपुर, रानीपुर थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर मौजुद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें