अपने बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले ओमप्रकाश राजभर ने फिर ऐसा बयान दे दिया जिससे सियासी पारा चढ़ना तय है। मालूम हो कि माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को ईडी ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद ओमप्रकाश राजभर ने पलटी मारते हुए अपने ही विधायक अब्बास अंसारी से किनारा करना शुरू कर दिया है।
टिकट के लिए पैसे लेने के आरोप पर उन्होंने कहा कि सुभासपा में किसी भी प्रत्याशी से कोई पैसा नहीं लिया गया। अलबत्ता कई प्रत्याशी ऐसे थे जो बेहद गरीब थे। उन्हें पार्टी द्वारा पैसा देकर चुनाव लड़ाया गया। भारतीय जनता पार्टी से नजदीकियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा संबंध से सभी दलों और उनके नेताओं से है। समय-समय पर संबंधों का निर्वहन भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुभासपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारी में जुटी हुई है। कहा लोकसभा चुनाव काफी रोचक होने वाला है।