फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रास्ते में बाइक रोककर युवक पर हमला, छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अरैला गांव निवासी रणधीर पर जानलेवा हमला करने के मामले में उसकी पत्नी शीला की तहरीर पर छह अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार शीला का आरोप है कि रणधीर सोमवार को बाइक से अपने घर आ रहा था। इस दौरान मऊ-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर मढ़ैया चट्टी और शेखअहमदपुर के बीच छह अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक रोककर रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें