इंदारा। मऊ जंक्शन आरपीएफ थाना क्षेत्र इंदारा जंक्शन के पास लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुधवार की दोपहर बिहार प्रांत के सिवान जिला निवासी आकाश कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने उन्हें रेलवे ट्रैक से उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आकाश कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
बुधवार की दोपहर करीब दो बजे वो इंदारा जंक्शन से दो किलोमीटर पहले पटरी पकड़ कर इंदारा स्टेशन पर आ रहे थे। तभी अचानक सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गए। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी, जिसपर आरपीएफ की टीम ने पहुंचकर उन्हें अस्पताल भेजवाया। आरपीएफ की टीम ने घायल के पास मिली मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी।